Wednesday, December 20, 2017

Statewide Mega Mock Disaster Management Exercise to be held on 21st December

Statewide Mega Mock Disaster Management Exercise to be held on 21st December - Dr Munish Nagpal ADC Sirsa
SIRSA NEWS 
20 December, 2017
Pictures and Videos: GS Mann, Amar Singh Jyani, Surender Sawant, Mukhtiar Singh Happy, Vikram Bhatia
Watch Video: ADC Sirsa Dr Munish Nagpal briefs about: State Wide Mega Mock Exercise for disaster management to test preparedness in eventuality of an Earthquake to be held on 21st Dec 2017.


This statement was recorded on 20th December 2017 in ADC Office Sirsa

In Hindi:
सिरसा- मेगा मॉक ड्रिल को लेकर तैयार है सिरसा प्रशासन।
-प्रदेशभर में जिला मुख्यालय पर विभिन्न स्थानों पर होगी ड्रिल।
-भूकंप और किसी भी आपदा की स्थिति को लेकर करवाई जा रही है मॉक ड्रिल।
-अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने दी जानकारी।
-पत्रकार वार्ता में को किया संबोधित।
- सभी विभागों को सौंपे गए दायित्व।
-जिलाभर के एनजीओ को किया गया शामिल।
-गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी मॉक ड्रिल।
-सभी अधिकारियों के मोबाइल रहेंगे बन्द।
-एनडीआरएफ, आर्मी व वायु सेना की टीम भी होगी मॉकड्रिल में शामिल।
-आमजन से मांगा सहयोग, आपदा प्रबंधन को लेकर सतर्कता की ट्रेनिंग है मॉक ड्रिल।
-अतिरिक्त उपायुक्त मुनीश नागपाल ने आज अपने कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कि हरियाणा प्रदेश में एक साथ मॉक ड्रिल होनी है, इसी के तहत जिले में भी कई स्थानों पर एक साथ मॉक ड्रिल होगी। मॉक ड्रिल के जरिये भूकंप आने पर प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की ट्रेनिंग दी जाएगी। मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन के अधिकारियों से लेकर, सेना व अर्ध सैनिक बल के जवान व एयरफोर्स के सदस्यों का भी सहयोग लिया जाएगा।

  उन्होंने बताया कि भूकम्प की स्थिति से निपटने का यह एक केवल अभ्यास है आमजनों से अपील की कि  भूकंप की सूचना मिले तो घबराएं नहीं, वास्तव में कोई भूकंप नहीं आने वाला है। उन्होंने बताया कि यह मॉक ड्रिल अधिकारियों व कर्मचारियों की ट्रेनिंग होगी। भूकंप की स्थिति में मोबाइल तक की सुविधा न रहे तो कैसे काम किया जा सकता है। इसके जरिये यह सब सीखने को मिलेगा। मॉक ड्रिल की सुबह 10 बजे शुरुआत होगी। इसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, होमगाड्र्स, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों को भी शामिल किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी करवाई जाएगी।
 उन्होंने बताया कि इमरजेंसी कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है। जिसका इंचार्ज एसडीएम राहुल हुड्डा को बनाया गया है। कंट्रोल रूम से ही अचानक सूचना जाएगी। जिसके बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन स्वीच आफ हो जाएंगे। फिर शुरु होगी भूकंप की स्थिति में परिस्थितियों से लडऩे की जंग।
            मॉक ड्रिल के दौरान स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, नगर परिषद, राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग से लेकर अन्य विभागों की भी मशक्कत होगी। मॉक ड्रिल के तुरंत बाद प्रदेश स्तर पर दोपहर 2 बजे समीक्षा भी होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अधिकारी बताएंगे कि प्रशासनिक प्रबंधों में कहां कमी रही और कौन से संसाधन और जुटाने की जरूरत है। मॉक ड्रिल से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी बुधवार को उपायुक्त प्रभजोत सिंह की ओर से अधिकारियों को उपलब्ध करवाई गई।

Interview: मुनीश नागपाल , अतिरिक्त उपायुक्त।  

No comments: