Saturday, January 14, 2017

Dr Ashok Tanwar PC at Sirsa

Dr Ashok Tanwar PC at Sirsa speaks about:
Demonetization; Anil Vij statement, Congress to demonstrate on 18th Jan on all Branches of Reserve Banks of India, Punjab Elections, SYL, Army etc.
SIRSA NEWS 
14 January, 2017
Pictures and Videos: GS Mann
Watch Video:
Dr Ashok Tanwar PC held on 14 January 2017 at his Sirsa residence. Dr Ashok Tanwar spoke about, Demonetization, About Anil Vij comments on Mahatma Gandhi, about Congress program of demonstration on regional branches of Reserve Banks of India etc.



In HINDI: -कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तँवर ने अपने आवास पर की प्रेसवार्ता।
-लोहड़ी व मकर सक्रांति की दी शुभ कामनायें।
-नव वर्ष की भी शुभ कामनाएं।
-कांग्रेस नेतृत्व ने लिया फैसला।
-नोटबंदी से आमलोगों को परेशानी के बारे में रणनीति।
-18 जनवरी को किया जायेगा RBI केन्द्रो पर  प्रदर्शन।
-15 जनवरी को चंडीगढ़ में  बैठक कर बनाई जायेगी रणनीति।
-बैठक में कांग्रेस के विधायक व पदाधिकारी  लेंगे भाग।
-नोटबंदी को बताया बड़ा घोटाला।
-नोटबंदी से काला धन नही आया लेकिन देश के लोगो को लाइन में लगा दिया।
-नोटबंदी से प्रदेश से लाखों मजदूरो ने किया पलायन।
-पाँच लाख लोग देश में हुए बेरोजगार।
-सबसे ज्यादा नुकसान गरीब मजदूर, किसान व छोटे व्यवसाईयों को हुआ -तँवर।
-ग्रामीण अर्थवयवस्था
-सेना में andriod फ़ोन को प्रयोग को बन्द किये जाने का जारी किया फरमान।
-सेना के साथ इसे धोखा व नाइंसाफी बताया।
-नोटबन्दी योजना पूरी तरह रही विफल -तँवर।
-देश को भरपाई के लिए लगेंगे दस से 15 साल-अशोक तँवर।
-किसानो को नही मिल रहा फसलों का उचित भाव।
-बड़े बड़े उद्योग पतियों की बजाय किसानो का कर्ज माफ करे सरकार -अशोक तँवर।
-syl के मुद्दे को सरकार ने डाला ठंडे बस्ते में।
-कांग्रेस ने किया हरसमभव प्रयास।
-इनेलो ने क्यों नही  किया प्रयास।
-चौटाला किन्नू फार्म हाउस में डबल मर्डर पर बोले तँवर।
-प्रदेश में गिरती कानून वयवस्था का परिणाम।
-जाँच के बाद हो सख्त करवाई ।
-विपक्ष का कांग्रेस पर आरोप लगाना गलत।
-हुड्डा पर किया पलटवार।
-इलाज के समय नही करवाया इलाज।
-राजनेतिक लोगो का इलाज जनता करती है ।
-पंजाब में कांग्रेस जीत की और अग्रसर।
-निमंत्रण आएगा तो जरूर जायेंगे प्रचार में -अशोक तँवर।
-युथ फेस्टिवल पर बोले तँवर।
-धन की बर्बादी कर रही है सरकार।
-गांघी जी के खिलाफ अनिल विज की टिप्पणी पर किया पलटवार।
-क्या देश के गद्दारों की फ़ोटो लगनी चाहिए।
-अनिल विज को नही इतिहास की जानकारी।

कुल फाइल -06   बाइट -05   कट शॉट -01

 एंकर रीड -हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की एक बैठक कल 15 जनवरी को चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी जिसमें 18 जनवरी के आरबीआई क्षेत्रीय कार्यालय के घेराव को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। डॉ. तंवर आज अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।

वायस -01  उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी को लेकर जो महाघोटाला हुआ है उसे पंचायत के स्तर पर ले जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। नोटबंदी के कारण सैंकड़ों लोगों की जानें चली गईं, अनेक लोगों की शादियां टूटी और बीमार लोगों को दवा तक नहीं मिली। लाखों कर्मचारियों को पलायन करना पड़ा। डॉ. तंवर ने कहा कि 2 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देने का दावा करने वाली मोदी सरकार ने 5 करोड़ लोगों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार छीन लिया है। इस नोटबंदी की वजह से जो नुकसान हुआ है, वह धीरे-धीरे सबके सामने आएगा। इसका सबसे ज्यादा नुकसान देश के किसान व गरीब वर्ग को हुआ है।
 वायस -02 एक अन्य मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर रहने वाले सैनिकों को स्मार्ट फोन न रखने का तुगलकी फरमान इस सरकार ने जारी किया है। पिछले 70 साल के समय में सैनिकों के सथ इस तरह का बर्ताव नहीं हुआ।

वायस -03 अशोक तँवर ने महात्मा गांधी को लेकर कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं और आजादी में उनका बड़ा योगदान है।गांघी जी के खिलाफ अनिल विज की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि गाँधी जी की नही तो क्या देश के गद्दारों की फ़ोटो लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को इतिहास की जानकारी नही है ऐसे लोग ही  स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में ऐसी बात करते हैं।
 वायस -04  पंजाब चुनावों को लेकर तंवर ने कहा कि वहां कांग्रेस जीत की तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पार्टी के लिए पंजाब चुनाव के लिए निमन्त्रण मिलता है तो जरूर जायेंगे।

वायस - 05 उन्होंने पूर्व मुख्ख्यमंत्री हुड्डा द्वारा उनका ईलाज करवाये जाने के बयान पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कम से कम उन्हें पता चला कि ईलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोगों का ईलाज केवल जनता करती है।  साथ ही दिल्ली में हुए उन पर हमले में अभी तक किसी को भी क्लीन चिट नही दी गई है। चौटाला किन्नू फार्म हाउस में डबल मर्डर पर बोलते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना प्रदेश में गिरती कानून वयवस्था की और ईशारा करती है। उन्होंने कहा कि मामले की सख्ताई से जाँच हो और जो भी दोषी हो , सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने अभय चौटाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष का कांग्रेस पर आरोप लगाना गलत है।

बाइट - अशोक तंवर।

No comments: