Wednesday, October 25, 2017

Dengue spreads its wings into Sirsa

Dengue spreads its wings into Sirsa.
SIRSA NEWS 
25 October, 2017
Pictures and Videos: GS Mann, Amar Singh Jyani, Surender Sawant

Watch Video: Dr Govind Gupta CMO Sirsa speaks about Dengue cases in Sirsa.




सिरसा - डेंगू के डंक से सिरसा भी नहीं अछूता।
-बढ़ते मरीजों से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में।
-डेंगू के 33 मामले आये सामने , 54 संदिग्ध मरीज भी मिले।
-नागरिक अस्पताल में डेंगू मरीजों का बढ़ता जा रहा है आंकड़ा।
-स्वाइन फ्लू के भी दो मामले आये सामने।
-मौसमी बीमारियों से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर -सीएमओ
एंकर रीड - डेंगू के डंक  से सिरसा भी अछूता नहीं है। पुरे सिरसा में अब तक डेंगू से पीड़ित 33 लोग सामने आ गए हैं जबकि 54 संदिग्ध मरीज भी मिले हैं। ऐसे मरीजों को विशेष एतिहात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सकते में हैं। डेंगू से निपटने के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में ख़ास इंतज़ाम किये जा रहे हैं। डेंगू पीड़ितों  के लिए अलग से बेड लगाये गए हैं। डेंगू के अतिरिक्त स्वाइन फ्लू के भी दो मामले सामने आये हैं। नागरिक अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के ऊपर विशेष रूप से स्थापित आइसोलेशन वार्ड में स्वाइन फ्लू के मरीज उपचाराधीन हैं। नागरिक अस्पताल के साथ -साथ निजी अस्पतालों में भी मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से भी मरीजों को दिखातों का सामना करना पड़  रहा है।  सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता ने बताया कि अब तक जो रिपोर्ट प्राप्त हुई है उसके मुताबिक 33 डेंगू पीड़ित सामने आएं हैं। जबकि 54 केस संदिग्ध पाएं गए हैं। उन्हें विशेष एतिहात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। स्वाइन फ्लू से पीड़ित दो मरीज सामने आये हैं। उन्होंने पुख्ता प्रबंधों का दावा किया लेकिन स्टाफ की कमी की बात भी कही।

Interview -01 - डॉ. गोबिंद गुप्ता, सिविल सर्जन, सिरसा 

No comments: